मोतिहारी, जून 9 -- पीपराकोठी। पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत दहेज हत्या, हत्या के प्रयास एवं पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न कांडों में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि दहेज हत्या में फरार नामजद अभियुक्त सलेमपुर निवासी लालाबाबू साह, हत्या के प्रयास में ढेकाहा चैनपुर निवासी बच्चा लाल ठाकुर तथा अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांटेड झखरा जवाहर चौक निवासी सुमन कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। विशेष अभियान के दौरान तीनों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा गया। यह भी पढ़ें- महिषी में तीन वारंटी को किया गिरफ्तार गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों अभियुक्तों को ज...