गोपालगंज, जनवरी 3 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। पुलिस ने शनिवार को पूरे जिले में अभियान चलाकर महज 24 घंटे में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट सहित विभिन्न अपराधिक घटनाओं में शामिल 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में मारपीट, गाली-गलौज व सबसे अधिक शराब बेचने व पीने के मामले में आरोपित हैं। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट व अन्य अपराधिक घटनाओं के आरोपित बैकुंठपुर थाने के चमनपुरा गांव के विश्वनाथ दुबे व सोनु दुबे को गिरफ्तार कर लिया। इधर, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस कांड के आरोपित मांझागढ़ थाने के छवही गांव के सक्षम साही, बरौली के बतरदेह गांव के राधेश्याम भगत को गिरफ्तार कर लिया। उधर, बीएनएस के कई कांडों में नामजद आरोपित कटेया थाने के रूपी बगहा गांव के विरज कुमार, धर्मकटा गांव के दिलीप कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.