गोपालगंज, जनवरी 8 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले में संगीन अपराध करने वाले अपराधियों को वर्ष 2025 में कोर्ट से कड़ी सजा मिली है। गोपालगंज सिविल कोर्ट ने पिछले एक वर्ष में आर्म्स एक्ट के छह, हत्या के 37, दुष्कर्म के नौ, एनडीपीएस एक्ट के 14, मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के 4989, दहेज अधिनियम के चार, पॉक्सो एक्ट के तीन तथा अन्य मामलों में 182 आरोपितों को सजा सुनाई है। सजा के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार वर्ष 2025 में आर्म्स एक्ट के पांच, हत्या के 12, दुष्कर्म के छह, एनडीपीएस एक्ट के आठ, मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के 4977, दहेज अधिनियम के तीन, पॉक्सो एक्ट के तीन और अन्य आपराधिक मामलों में 791 कांड दर्ज किए गए थे। पूरे जिले में 365 दिनों में कुल 5093 मामले थानों में दर्ज हुए। इन मामलों में कुल 5244 आरोपितों को सजा...