हत्था से अगवा लड़की ने रचाई शादी
मुजफ्फरपुर, जून 4 -- बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा लड़की गुरुवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मिली। उसने प्रेमी से शादी कर ली है। थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि 19 मई को लड़की गायब हो गई थी। गुरुवार को जंक्शन पर लड़की के आने की सूचना मिली, जिसके बाद आईओ व दारोगा चितरंजन प्रसाद ने पुलिस के साथ बरामद कर लिया। मामले में लड़की के भाई ने पांच लोगों को नामजद किया था। तीन आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लड़की ने कोर्ट में अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। न्यायालय के आदेश पर लड़की को ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें- शादी के मंडप से दूल्हे को किया गिरफ्तार यह भी पढ़ें- पीड़िता बोली अपनी मर्जी से गई थी, कर ली है शादी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.