मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- बंदरा। हत्था चौक के समीप से पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। हत्था थाने की अपर थानेदार कंचन कुमारी ने बताया कि बुधवार शाम सूचना के आधार पर दारोगा चित्तरंजन प्रसाद के नेतृत्व में गश्ती टीम ने 12 बोतल विदेशी शराब के साथ गायघाट थाने के भरतनगर निवासी लालू प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.