मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना क्षेत्र की मुन्नी बैंगरी पंचायत के वार्ड 13 में गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे जयकिशुन सहनी के पतोहू से तांत्रिक के वेश में आए तीन शातिरों ने गहने की ठगी कर ली। जयकिशुन सहनी ने बताया कि एक बाइक से दरवाजे पर तीन व्यक्ति आए और महिलाओं से बातचीत करने लगे। इस दौरान घर की कुछ पुराने बातें बताने लगे। इस बीच पतोहू को एक गिलास पानी में कुछ तरल चीज डालकर पीने के लिए दिया। शातिरों ने कहा कि तुम्हारे परिवार पर किसी गलत चीज का साया है। इसी दौरान पतोहू के गले से सोने के गहने उतरवा लिया और कहा कि पास के 21 खेतों को लांघ कर आइये। महिला खेत की तरफ बढ़ी और पीछे मुड़कर देखी तो तीनों गायब थे। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद शातिरों की खोजबीन करने लगे, लेकिन कोई अता-पता नहीं चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.