मुजफ्फरपुर, जून 4 -- बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना की हत्था पंचायत के वार्ड चार गगराहा गांव में गुरुवार की सुबह आग लग गई। इसमें मो. दुलारे, मो. प्यारे, मो. रिजवान के घर जल गए। घर में रखे बर्तन, कपड़ा, पलंग, अनाज, नकदी आदि खाक हो गए। इस दौरान अफरा-तफरी मची रही। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हत्था पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। उपमुखिया अजय राय और राजद नेता मनोज राज ने बताया कि मो. दुलारे की पुत्री की शादी इसी माह में होनी है। इधर, सीओ अंकुर राय ने बताया कि अग्निपीड़ितों को फिलहाल प्लास्टिक शीट उपलब्ध करा दी गई है। राजस्व कर्मी शिवशंकर कुमार से रिपोर्ट मांगी गई है। उसके बाद नियमानुसार सरकारी सहायता दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...