मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड के हत्था बुनियादी विद्यालय के शिक्षक सह बूथ संख्या 353 के बीएलओ राजेश कुमार द्विवेदी का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वह कुछ दिनों से गंभीर बीमारी के कारण पटना में इलाजरत थे। उनके असामयिक निधन पर शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे दो पुत्र व पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। इधर, प्रखंड परिसर में बीडीओ आमना वसी के नेतृत्व में शोकसभा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रख कर मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। मौके पर सीओ अंकुर राय, बीपीआरओ राजीव रंजन, डीडीओ नीरज कुमार, शिक्षक अमन कुमार, गौरव कुमार, मुकेश कुमार, ब्रजेश कुमार, नवीन कुमार समेत अन्य शिक्षकों व प्रखंड कर्मियों ने शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को शिक्षक समाज के लिए अपूरणीय क्षति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.