हताशा में हैं अखिलेश यादव : पंकज चौधरी
आजमगढ़, सितम्बर 4 -- आजमगढ़, संवाददाता। भाजपा प्रदेश पंकज चौधरी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हताशा में हैं। उन्होंने एआई से तैयार वीडियो जारी कर न केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बल्कि पूरे संत समाज का अपमान किया है। पार्टी के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय के पिता की पुण्यतिथि और गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता के निधन पर गुरुवार को श्रद्धांजलि देने जिले में पहुंचे पंकज चौधरी ने कहा कि इस तरह के कृत्य का खामियाजा अखिलेश यादव और सपा को भुगतना पड़ेगा। विपक्ष को मुद्दों पर सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए, लेकिन वह लगातार सनातन और साधु-संतों को लेकर विवाद खड़ा करने का प्रयास कर रहा है। यह भी पढ़ें- सपा सुप्रीमो पर पूर्व विधायक ने किया पलटवार जन्माष्टमी पर सीएम योगी के मथुरा दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.