हताशा में बेबुनियाद आरोप लगा रहे नेता प्रतिपक्ष : कांग्रेस
रांची, मई 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयानों को तथ्यहीन और पुलिस बल का मनोबल गिराने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जब अपराधी बेलगाम थे, तब बाबूलाल मरांडी को कानून-व्यवस्था की याद नहीं आती थी, लेकिन आज जब सरकार अपराधियों की कमर तोड़ रही है, तो वे हताशा में बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। यह बेहद आश्चर्यजनक है कि उन्हें पुलिस की कार्रवाई से ज्यादा एक अपराधी के वायरल वीडियो पर भरोसा है। किसी गैंगस्टर के बयान को आधार बनाकर पुलिस प्रशासन की ईमानदारी पर सवाल उठाना यह दर्शाता है कि भाजपा अब अपराधियों के प्रोपेगेंडा का हिस्सा बन गई है। यह भी पढ़ें- झारखंड में गैंगस्टर पुलिस का खोल रहे हैं कच्चा चिट्ठा : मरांडीपुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.