पटना, मई 2 -- एनएमसीएच के हड्डी रोग विशेषज्ञ और स्पोर्ट्स इंजुरी सर्जन डॉ. बीएन चतुर्वेदी अमेरिका के वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के आर्थोपेडिक और स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग की ओर से सिएटल में आयोजित दो दिवसीय एडवांस आर्थोपेडिक वर्कशॉप में शामिल हुए। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि विश्व भर से आए हुए अन्य चिकित्सकों से मुलाकात के दौरान आर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में अपने अनुभवों को साझा किया। इस दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के स्पोर्ट्स मेडिसिन विभाग की ओर से देश में उनके द्वारा किए गए शोध के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. चतुर्वेदी ने अपने सम्मान को अमेरिका की धरती पर बिहार और बिहारियों का सम्मान बताया। कहा कि भारतीय चिकित्सा जगत के लिए भी यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि यह सम्मान उन्हें मरीजों की सेवा और आर्थोपेडिक तथा स्पोर्ट्स इंज...