रुडकी, जून 9 -- रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में मंगलवार को हड्डी रोग विशेषज्ञों के नहीं मिलने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड्डी रोग विभाग की ओपीडी बंद रहने से करीब 70 मरीज बिना उपचार कराए लौट गए। अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक मेडिकल अवकाश पर हैं, जबकि दूसरे चिकित्सक की ड्यूटी चारधाम यात्रा में लगाए जाने से ऑर्थो विभाग पूरी तरह चिकित्सक विहीन हो गया है। इससे मरीजों को अब हरिद्वार के सरकारी अस्पतालों या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- हड्डी रोग विशेषज्ञों के अभाव में ठप हुई ओपीडी, मरीज परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...