प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। ऑर्थोपेडिक्स के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शैक्षणिक आयोजन सेंट्रल जोन मिड टर्म सिम्पोजियम 11 व 12 अप्रैल को होटल कान्हा श्याम में किया जाएगा। जिसमें बेंगलुरु, पंजाब, पटना व नई दिल्ली से विशेषज्ञों का आगमन होगा।यह जानकारी आयोजन अध्यक्ष डॉ. केडी त्रिपाठी ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। बताया कि आयोजन का उद्देश्य ऑर्थोपेडिक्स के क्षेत्र में नई तकनीक व नवाचारों पर विचारों को साझा किया जाएगा। वार्ता में डॉ. पियूष मिश्र भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...