लखनऊ, मार्च 9 -- केजीएमयू के पीडियाट्रिक आर्थोपैडिक्स विभाग में मरीजों की भर्ती के लिए बेड का संकट कम होगा। ट्रॉमा सेंटर के सामने पीआरए भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है। इसमें पीडियाट्रिक आर्थोपैडिक्स विभाग की इमरजेंसी को शिफ्ट किया जाएगा। इसमें बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। विभाग का अपना ऑपरेशन थिएटर भी होगा। इससे ऑपरेशन का इंतजार भी कम होगा। अभी ट्रॉमा सेंटर में पीडियाट्रिक आर्थोपैडिक्स विभाग की इमरजेंसी का संचालन हो रहा है। इसमें 12 बेड हैं। प्रदेश भर से बच्चे हड्डी संबंधी बीमारी व चोट आदि लगने पर ट्रॉमा लाए जा रहे हैं। मरीजों का दबाव अधिक है। ऑपरेशन थिएटर भी विभाग के पास नहीं है। हड्डी रोग विभाग की ओटी में बच्चों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। प्रतिदिन इमरजेंसी में दो से तीन ऑपरेशन ही हो पा रहे हैं।बच्चों को और बेहतर इलाज मिल सके, इस...