आगरा, दिसम्बर 6 -- आगरा विकास मंच द्वारा निःशुल्क दिव्यांग केंद्र, 117 जयपुर हाउस पर हड्डी रोग और जोड़ प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 10 मरीजों की जांच की गई। इनमें एक मरीज को कूल्हा प्रत्यारोपण की आवश्यकता पाई गई। अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि शिविर में डॉ. अनिल कुशवाहा और डॉ. पंकज कुशवाह मरीजों की जांच के लिए पहुंचे। मरीजों को आगे जांच के लिए न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर विनय अग्रवाल के पास भेजा गया। डॉ. अनिल कुशवाहा ने बताया कि सर्दी का मौसम मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को बढ़ाता है। नियमित धूप, व्यायाम और संतुलित खानपान से राहत मिल सकती है। कार्यक्रम में सुशील जैन, ममता जैन, कविता जैन, प्रियंका जैन और अंशु जैन ने व्यवस्थाएं संभालीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.