बागपत, मई 21 -- बागपत। बढ़ती गर्मी के बीच बीमारी की घंटी बज रही है। तापमान के उतार-चढ़ाव के दौरान पांच प्रकार की बीमारियां अपना सिर उठाएंगी। जरा सी लापरवाही बरतने से यह रोग आपको लगना तय है। वहीं, जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं की बात करें, तो वहां न विशेषज्ञ चिकित्सक है और न ही प्रर्याप्त संख्या में पैरामेडिकल स्टॉप। यदि हड्डी टूट जाए, तो प्लास्टर तक नहीं हो पा रहा है। पांच के सापेक्ष सर्जन भी केवल एक ही तैनात है। डिजीटल एक्सरे कराना है, तो मोबाइल से फोटो खिंचना होगा। वरणा एक्सरे फिल्म नहीं मिलेगी। विशेषज्ञों की मानें, तो गर्मी के चलते आम लोगों के अलावा किसी भी पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। विशेषकर हाई बीपी, डायबिटीज, हृदय, फेंफड़े, गुर्दे, सांस, दमा, अस्थमा और टीबी जैसे मरीजों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है।...