बरेली, मार्च 2 -- एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में बरेली आर्थोपैडिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय बरेली रिवीजन आर्थोप्लास्टी सिंपोजियम का रविवार को समापन हो गया। इसमें रिवीजन टेक्निक्स पर विमर्श, वीडियो के माध्यम से ऑपरेशन की नई तकनीक की जानकारी, घुटने और कूल्हे की रिवीजन आर्थोप्लास्टी में बुनियादी बातों के साथ ऑपरेशन के महत्वपूर्ण प्वाइंट्स का चरण दर चरण वैज्ञानिक विश्लेषण आठ सत्रों में प्रस्तुत किया गया। इंडियन आर्थोप्लास्टी एसोसिएशन (आईओए) की थीम सभी हड्डियां और जोड़ सुरक्षित हाथों में और यूपी आर्थोप्लास्टी एसोसिएशन (यूपीओए) की थीम बेहतर देखभाल के लिए परंपरा और प्रौद्योगिकी का समन्वय के अनुसार हुए इस सिंपोजियम के उद्घाटन सत्र में आर्थोपेडिक सर्जन और बिथरी के विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने बढ़ते हादसों पर चिंता जताई। इंडियन आर्थोपैडिक एसोसिए...