हड्डी के एकमात्र डॉक्टर भेजे गए चारधाम, बेस में ओपीडी और ऑपरेशन ठप
हल्द्वानी, मई 26 -- हल्द्वानी। बेस अस्पताल के एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस खोलिया को चार धाम यात्रा की ड्यूटी के लिए रिलीव कर दिया गया है। उनके जाने से बेस अस्पताल में हड्डी रोग विभाग की ओपीडी और ऑपरेशन पूरी तरह ठप हो गए हैं। सोमवार को डॉ. खोलिया की कोर्ट में गवाही होने के कारण हड्डी रोग विभाग की ओपीडी बंद रही। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने अब उन्हें 27 मई से 15 जून तक कार्यमुक्त (रिलीव) कर चार धाम यात्रा में ड्यूटी के लिए भेज दिया है। अब मंगलवार से अस्पताल में हड्डी रोग की ओपीडी अगले हड्डी रोग विशेषज्ञ के उपलब्ध होने तक बंद रहेगी। डॉ. खोलिया की ओपीडी प्रतिदिन औसतन 150 से ज्यादा की है। वहीं, हर महीने करीब 30 से अधिक जटिल ऑपरेशन करते थे। उनकी अनुपस्थिति के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मामले में पार्षद प्रेम बेलवाल का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.