हड्डी के आपरेशन के नाम पर जिला अस्पताल में मांगी रिश्वत
मुजफ्फर नगर, जून 3 -- मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में एक रुपये की पर्ची पर होने वाले इलाज के नाम पर भी रिश्वतखोरी का खेल चल रहा है। नगर निवासी महिला ने डीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी बेटी के पैर की हड्डी के आपरेशन के नाम पर रिश्वत मांगने का चिकित्सकों पर आरोप लगाया है। डीएम ने सीएमओ को मामले में गंभीरता बरतने के निर्देश देते हुए बच्ची का पैर का आपरेशन निशुल्क कराने के निर्देश दिए हैं।नगर निवासी रेश्मा अपनी बेटी के साथ डीएम कार्यालय पहुंची। उन्होंने डीएम उमेश कुमार मिश्रा से मिलकर शिकायत पत्र दिया, जिसमें जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. प्रदीप चतुर्वेदी पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी के पैर की हड्डी टूट गई थी, जिसकी हड्डी जोड़ने के लिए आपरेशन की बात कही गई। आरोप है कि चिकित्सक ने महिला से आठ हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन आपरेशन भी ठीक नहीं किया। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.