नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- विटामिन D शरीर के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट है। यह शरीर को कैल्शियम और फॉस्फोरस अब्जॉर्ब करने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं। धूप विटामिन D का अच्छा सोर्स है, लेकिन आजकल ज्यादातर समय घर या ऑफिस में बीतने से शरीर को पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती। विटामिन D की कमी होने पर शरीर कुछ संकेत दे सकता है। डॉक्टर कुणाल सूद (फिजिशियन) ने ऐसे ही 5 कॉमन संकेतों के बारे में बताया है। आइए जानते हैं इनके बारे में।1. हड्डियों में बिना वजह दर्द अगर हड्डियों में लगातार दर्द रहता है या छूने पर ज्यादा दर्द महसूस होता है, तो इसे इग्नोर न करें। डॉक्टर कुणाल सूद के अनुसार, शरीर में विटामिन D की बहुत ज्यादा कमी होने पर हड्डियों की मजबूती पर असर पड़ सकता है। इसकी वजह से हड्डियों में गहरा दर्द या छूने पर दर्द हो सकता है। यह दर्द खा...