नई दिल्ली, अगस्त 19 -- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में मिसाइल हमले में लापता हुए भारतीय कैप्टन का अब तक पता नहीं चल पाया है। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। SC ने एमटी स्काईलाइट पर हुए मिसाइल हमले के बाद से लापता भारतीय कैप्टन आशीष कुमार के मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। उच्चतम न्यायालय ने सरकार को कैप्टन की स्थिति पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। बता दें कि कैप्टन आशीष कुमार 1 मार्च को जहाज पर हुए मिसाइल हमले के बाद से ही लापता हैं। इससे पहले हमले के बाद कैप्टन के केबिन से कुछ हड्डियां मिली थीं और इसके आधार पर उन्हें मृत मान लिया गया। हालांकि बाद में अलग ही खुलासा हुआ। DNA टेस्ट में अवशेष कैप्टन आशीष कुमार के सैंपल से मैच ही नहीं हुए। इसके बाद उनकी जान को लेकर सस्पेंस और बढ़ गया। यह भी पढ़ें- पहले हमारी...