उन्नाव, मार्च 11 -- अचलगंज। रंगोत्सव की शाम पुलिस पर हमला और पथराव करने के तीन आरोपितों को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। घटना में दस नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अचलगंज थानाक्षेत्र के हड़हा गांव में रंगोत्सव की शाम जुआ पकड़ने पहुंचे आरक्षी के हाथ अंकित सोनकर लग गया था। थप्पड़ जड़ने के बाद आरक्षी उसे निजी वाहन से ले जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस बल पर विरोध कर रहे लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को किसी तरह काबू में किया गया। मामले में हलका प्रभारी शिव कुमार पांडेय की तह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.