हड़हा में अब भी पुलिस का पहरा, सिपाही का बदला हलका
उन्नाव, मार्च 8 -- अचलगंज, संवाददाता। रंगोत्सव की शाम युवक को थप्पड़ मारने की घटना ने हड़हा गांव में ऐसा गुस्सा भड़काया कि मामला बवाल में बदल गया। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद शनिवार को तीसरे दिन भी गांव में खाकी पहरा रहा। पर पुलिस अब तक किसी भी नामजद को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालात संभालने के लिए संबंधित सिपाही का हलका बदल दिया गया है। थाना के सिपाही अमरजीत ने हड़हा गांव में जुआ पकड़ने को अपने दो हमराहियों के साथ चार अप्रैल की शाम दबिश दी थी। हालांकि मौके पर जुआ खेलते कोई नहीं मिला। इस दौरान एक युवक हाथ लग गया, जिस पर सिपाही ने थप्पड़ बरसाए और उसे अपनी कार में बैठाकर थाने ले जाने लगा। युवक के साथ हुई इस कार्रवाई की खबर जैसे ही गांव में फैली, ग्रामीण भड़क उठे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और विरोध करने लगे। हालात अचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.