बागेश्वर, अप्रैल 16 -- देवेंद्र, बागेश्वर। हड़बाड़ गांव के आपदा पीड़ित गुरुवार को एसडीएम से मिले। उन्हें अपनी समस्या का एक ज्ञापन सौंपा। कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होने से वह खासे परेशान हैं। जल्द समाधान की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा बताया कि आपदा पीड़ितों की अनदेखी की जा रही है। उनके गांव में पीड़ितों के घर बन रहे हैं। यहां पेयजल की बहुत समस्या हो रही है। अभी तक उनसे कहा गया था कि 4.25 लाख मकान के लिए देंगे और 1.30 लाख भवन टूटने के देंगे, लेकिन अब भवन टूटने की 1.30 लाख की किस्त भी 4.50 लाख में ही शामिल की बात की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...