रांची, अप्रैल 18 -- तोरपा, प्रतिनिधि। संत जोसफ महाविद्यालय तोरपा में शुक्रवार को महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा 'हड़प्पा कालीन नगरीय व्यवस्था एवं गुप्त काल भारतीय स्वर्ण युग' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सेमिनार में इतिहास विभाग के समसत्र प्रथम और द्वितीय के विभिन्न प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपने लेख प्रस्तुत किए और मौखिक प्रस्तुतीकरण भी दिया। प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया और उन्हें भेंट स्वरूप पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और निर्णायक मंडल के तौर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फादर गाब्रिएल सुरीन उपस्थित रहे। साथ ही राजनीतिक विभागाध्यक्ष प्रशांत तिरु, हिंदी विभाग से सहायक प्राध्यापिका डॉ रेखा कुमारी एवं इतिहास विभाग से विभागाध्यक्ष सुमित उरां...