लातेहार, अप्रैल 12 -- बेतला, प्रतिनिधि। केचकी पंचायत के हड़पड़वा ग्राम में रविवार को लोगों ने धरती पुत्र सरहु की पूजा काफी श्रद्धा और उत्साह से की। मौके पर बैगा विद्या सिंह ने परंपरागत तरीके से पूजा कर भगवान इंद्र से इसवर्ष अच्छी बारिश होने की कामना की। इस दौरान ग्रामीणों ने कई तरह के पारंपरिक गीत-संगीत प्रस्तुत किए।जिसकी मौजूद लोगों ने भरपूर आनंद लिया। पूजा में आसपास के अधिकांश श्रद्धालु शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...