संभल, मार्च 22 -- संभल। चंदौसी में आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। शनिवार को करीब 80 टन कूड़ा नहीं उठ सका, जिसके चलते जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आए। यह हड़ताल नगर पालिका द्वारा हटाए गए 22 कर्मियों की बहाली और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर की जा रही है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं और समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। हालांकि, इस स्थिति के बीच उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासन और कर्मचारियों के बीच जल्द बातचीत होगी और कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा। शहरवासी भी यही चाहते हैं कि जल्द से जल्द हड़ताल खत्म हो और सफाई व्यवस्था फिर से पटरी पर लौटे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.