देवघर, जून 23 -- मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा सरकार के साथ सफल वार्ता के बाद सभी मनरेगाकर्मी हड़ताल से वापस लौट आए। इसी क्रम में सोमवार को मारगोमुंडा प्रखंड में कार्यरत सभी रोजगार सेवक एक साथ बीडीओ कक्ष में पहुंचकर बीडीओ के समक्ष रोजगार सेवकों ने अपना-अपना योगदान दिया। बताते चलें कि रोजगार सेवक 12 मार्च से ही हड़ताल पर थे। इस तरह करीब 100 दिन तक हड़ताल में रहने के बाद रोजगार सेवकों ने अपना-अपना योगदान दिया। मौके पर साजिद अंसारी, झूपर मरांडी, उदय शंकर पांडे, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, रामचंद्र पंडित, अमित कुमार सिंह, विजय कुमार, केवल प्रसाद, सुनील मुर्मू, संतोष बेसरा, गणेश हांसदा, प्रवीण सिंह आदि रोजगार सेवक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- रोजगार सेवकों की हड़ताल खत्म

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...