भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। राजस्व कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों की हड़ताल से लंबित आवेदनों का बैकलॉग दोगुना हो गया है। हड़ताल पर रहे राजस्व कर्मचारी के बाद कुछ सीओ एवं आरओ के काम नहीं करने से म्यूटेशन, ई-नापी, एलपीसी, परिमार्जन, अभियान बसेरा-2 आदि का काम फंस गया है। कहीं सीओ के बदले आरओ को काम मिला है तो उन्हें भी लॉगिन के चलते काम करने में दिक्कत हो रही है। जहां सीओ-आरओ हड़ताल पर हैं, वहां बीडीओ ने चार्ज तो लिया है लेकिन राजस्व की जानकारी नहीं होने से वे काम नहीं कर पा रहे हैं। राजस्व कर्मचारियों के बदले जहां पंचायत सचिव को डोंगल मिला था, उन्होंने भी अनुभव नहीं होने की शिकायत की थी। अभी हाल यह है कि पांच जनवरी को डिप्टी सीएम सह विभागीय मंत्री विजय कुमार सिन्हा के टाउन हॉल में आयोजित भूमि सुधार जन कल्याण संवाद ...