मधुबनी, सितम्बर 27 -- मधुबनी, नसं। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों में आक्रोश है और वे ब्लैक संडे मनाकर हड़ताल की चेतावनी दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ उसी रविवार को जिला मुख्यालय की प्रमुख बैंक शाखाएं लोगों की सुविधा के लिए खुली रहीं। इस दोहरे रूप की पड़ताल में सामने आया कि बैंक कर्मी अपनी मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं, लेकिन वे ग्राहकों को परेशानी में नहीं डालना चाहते। यह भी पढ़ें- रविवार को खुले रहे सरकारी बैंक, निकासी को उमड़ी भीड़ब्लैक बैज लगाकर किया कार्य, जताया विरोध: रविवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जिले के बैंक कर्मियों ने 'ब्लैक संडे' मनाया। एसबीआई मेन ब्रांच, एडीबी शाखा, पीएनबी मेन शाखा, सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी-कर्मचारी काले बैज औ...