कानपुर, सितम्बर 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता तीन दिवसीय हड़ताल से पहले रविवार को बैंक कर्मियों ने ताकत दिखाई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर रविवार को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने जुलूस निकाला। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और लाभ आधारित प्रोत्साहन में भेदभाव खत्म करने की मांग उठाई। वहीं आरबीआई के आदेश पर रविवार को अवकाश में बैंक खोले गए। हालांकि अधिकांश बैंकों में सन्नाटा रहा। कुछ ही जगह एक-दो ग्राहक नजर आए। यह भी पढ़ें- बैंक कर्मियों ने काला फीता बांधकर किया काम, आज से हड़ताल हड़ताल की तैयारी बैंक कर्मियों ने हड़ताल को सफल बनाने व एकजुटता दिखाने के लिए बड़ा चौराहा स्थित इंडियन बैंक से एलआईसी बिल्डिंग, फूलबाग तक जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व यूएफबीयू कानपुर इकाई के संयोजक रजनीश गुप्ता ने किया। कहा कि कर्मचार...