प्रयागराज, फरवरी 11 -- चार श्रम संहिताओं के विरोध में देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल गुरुवार को होगी। हड़ताल की पूर्व संध्या पर बीमा और बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर हुंकार भरी। जहां इलाहाबाद डिविजन इंश्योरेंस इम्प्लाईज यूनियन की ओर से एलआईसी के सिविल लाइंस स्थित मंडल कार्यालय के सामने सभा की। वहीं, यूपी बैंक इम्प्लाईज यूनियन के बैनर तले केनरा बैंक के अशोक नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर जुटे। सिविल लाइंस में हुई सभा में हड़ताल के संयोजक अविनाश कुमार मिश्र ने कहा कि मजदूरी संहिता व सामाजिक सुरक्षा संहिता सहित चारों संहिताओं को केंद्र सरकार ईज आफ डूइंग बिजनेस के नाम पर पूंजीपतियों व बड़े कारपोरेट के इशारे पर लागू करने जा रही है। जो सीधे सीधे देश के 44 करोड़ श्रमिकों के विरुद्ध है। बीमाकर्मियों ने इलाहाबाद मंडल के छह जिलों क...