मोतिहारी, मई 16 -- मोतिहारी, हिप्र.। राजस्व कर्मचारियों के लंबे दिनों के हड़ताल के कारण जिले में दाखिल खारिज व परिमार्जन मामला काफी लंबित है। हड़ताल समाप्त होने के बाद लोग अपने काम के लिये अंचल कार्यालय का चक्कर लगा कर परेशान हो रहे हैं। जमीन संबंधी काम को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। कुछ पहले व नये काम को लेकर जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में काफी भीड़ बढ़ गयी है। जमाबंदी में सुधार का 26786 मामला पेंडिंग पड़ा है। सबसे अधिक मोतिहारी अंचल में 3495, कल्याणपुर में 2031 व पहाड़पुर 1981 मामला लंबित है। उसी प्रकार जिले में दाखिल खारिज का कुल 6222 मामला लंबित पड़ा है। सबसे अधिक रामगढ़वा में 766, रक्सौल 740 व मोतिहारी में 733 मामला लंबित है। लेफ्ट आउट जमाबंदी यानि जमीन का असली मालिक होने के बावजूद उनका नाम ऑनलाइन पोर्टल पर नहीं दिखा रहा ह...