घाटशिला, फरवरी 28 -- गालूडीह, संवाददाता। वनकाटी पंचायत के धोड़ासाई प्राथमिक विद्यालय में रसोईया के हड़ताल का कोई असर नहीं पड़ता दिख रहा है। यहां शिक्षकों को वैकल्पिक व्यवस्था करने की जरूरत भी नहीं पड़ी। धोडासाई प्राथमिक विद्यालय की संयोजक सहित रसोईया ने खुद को हड़ताल से दूर रखा और बच्चों के लिए लगातार एमडीएम संचालित करने में लगी हुई हैं। इस विद्यालय में संयोजिका सहित दो रसोईया हैं। प्राथमिक विद्यालय धोड़ासाई में 37 बच्चे नामंकित हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार महतो ने बताया कि रसोईया के हड़ताल के बाद हमने विद्यालय के रसोईया से बात की उन्होंने एमडीएम बनाने में सहमति जताई। इसके बाद से एमडीएम बनाने में कोई दिक्कत नहीं हुई। बच्चों को रोजाना एमडीएम मिल रहा है। वहीं रसोईया ने बताया कि उन्हें हड़ताल की जानकारी नही है, ना ही हड़ताल कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.