सीतामढ़ी, मई 21 -- सुरसंड। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को आहूत देशव्यापी दवा दुकानदार हड़ताल का व्यापक असर सुरसंड एवं आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिला। सुबह से ही बाजार की अधिकांश दवा दुकानों पर ताले लटके रहे, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूरदराज एवं नेपाल से इलाज कराने पहुंचे मरीज दिनभर दवा के लिए भटकते नजर आये। हड़ताल के कारण दवा मंडी में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। बाजार की छोटी-बड़ी सभी दवा दुकानें बंद रहीं। केवल आपात स्थिति के लिए एक दुकान खोली गयी थी। यह भी पढ़ें- ई फार्मेसी के विरोध में दवा दुकानों में दिनभर लटके रहे तालेचिकित्सकों का समर्थन चिकित्सक डॉ. अभय कुमार दास ने बताया कि दवा संगठन के समर्थन में क्षेत्र के सभी चिकित्सकों ने एक दिन के लिए ओपीडी एवं इमर...