मुंगेर, अप्रैल 15 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। 17 सूत्री मांगों को लेकर अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी और पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से हवेली खड़गपुर अंचल में राजस्व कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। हड़ताल का सबसे ज्यादा खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जमीन से जुड़े दाखिल-खारिज, परिमार्जन, एलपीसी, रसीद कटाने जैसे जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं।पिछले एक माह से राजस्व अधिकारी और अंचलाधिकारी हड़ताल पर हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रभार बीडीओ को दिया गया था और राजस्व कर्मचारियों का काम पंचायत सचिव व अमीन कर रहे थे। लेकिन एक सप्ताह पहले पंचायत सचिवों के भी हड़ताल में चले जाने से स्थिति और चिंताजनक हो गई है। यह भी पढ़ें- राजस्व विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित अंचल कार्यालय और पंचायत सरकार भवन पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.