सहरसा, मार्च 10 -- सहरसा। राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अंचल कार्यालय के कार्यों में रुकावट आ गई है। दाखिल-खारिज, भूमि मापी, परिमार्जन, पारिवारिक सूची सहित कई भूमि संबंधित कार्य प्रभावित हो गए हैं। हर दिन दर्जनों लोग अंचल कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों के नहीं रहने से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बताया जाता है कि राजस्व कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। अंचलाधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र का कार्य संविदा कर्मियों से किसी तरह कराया जा रहा है, लेकिन भूमि संबंधी अन्य कार्यों में परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.