पूर्णिया, अप्रैल 3 -- केनगर, एक संवाददाता।अंचलाधिकारी के साथ-साथ राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब अंचल कार्यालय के कामकाज पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। हड़ताल के कारण राजस्व से जुड़े अधिकांश कार्य ठप पड़ गए हैं जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय स्तर पर अंचल का प्रभार राजस्व अधिकारी भवेश कुमार सिंह को सौंपा गया है। वे अन्य कर्मियों की मदद से लंबित मामलों के निष्पादन का प्रयास कर रहे हैं लेकिन राजस्व कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण कई महत्वपूर्ण कार्य अटके हुए हैं। गुरुवार को जगनी पंचायत से आए भवेश कुमार मेहता एवं अशोक कुमार मेहता ने बताया कि उनकी जमीन पोठिया रामपुर मौजा में है, जिसका खाता बंद पड़ा है। वे खाता पुनः खोलवाने के लिए अंचल कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन उन्हें यह कहकर वापस लौटा दिया गया कि सं...