हड़ताल समाप्ति के बाद भी कई आउटसोर्स कर्मचारी काम पर नहीं लौटे, नगर निगम में प्रदर्शन
सहारनपुर, मई 23 -- सहारनपुर, संवाददाता। नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने की घोषणा के बाद भी शुक्रवार को कई आउटसोर्स सफाई कर्मचारी काम पर नहीं लौटे। कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन करते हुए समान काम के बदले समान वेतन की मांग उठाई। साथ ही सफाई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों पर केवल अपने हित साधने और आउटसोर्स कर्मचारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना था कि नगर निगम और सफाई कर्मचारी संगठनों के बीच हुए समझौते में उनके हितों का ध्यान नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि वे भी स्थायी और संविदा कर्मचारियों की तरह शहर की सफाई व्यवस्था संभालते हैं, लेकिन उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.