मथुरा, सितम्बर 25 -- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने मांगों को लेकर एवं हड़ताल को सफल बनाने के लिए गुरूवार को चौकी बाग बहादुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य परिसर के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। शनिवार से पांच दिन बैंकों में कार्य नहीं होगा। इससे खाता धारकों को परेशानी संभव है। शुक्रवार को बैंक खुलेंगी। आज बैंक संबंधी कार्य निपटा लें। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। हालांकि इससे पहले के दो दिन 26 और 27 सितंबर को बैंकों में अवकाश रहेगा, जिसके कारण कुल पांच दिन बैंकिंग कार्य बाधित रहेंगे। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय हड़ताल के समर्थन में बैंककर्मियों का प्रदर्शन खास बात यह है कि 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है।बैंक यून...