सिमडेगा, जनवरी 27 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। जिले के राष्ट्रीयकृत बैंक मंगलवार को हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण जिले में बैंकिंग व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर एकदिवसीय हड़ताल की, जिससे जिले में करोड़ो रुपये के लेनदेन प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। हड़ताल के कारण शहर समेत ग्रामीण इलाकों में स्थित लगभग 50 बैंक शाखाओ में ताले लटके रहे। बैंक कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण चेक क्लीयरिंग, नकद जमा-निकासी, ड्राफ्ट, आरटीजीएस और एनईएफटी जैसी सेवाएं बाधित रहीं। इससे आम उपभोक्ताओं, व्यापारियों, स्वयं सहायता समूहों और सरकारी योजनाओं से जुड़े लाभुकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक बंद रहने से दूर-दराज से आए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.