हड़ताल में मरीजों की परेशानी का रखें ख्याल
सहरसा, मई 10 -- सहरसा, नगर संवाददाता आगामी 20 मई को दवा दुकानदार एक दिवसीय हड़ताल पर रहेगें। एक दिवसीय हड़ताल के कारण मरीजों की परेशानी को देखते हुए सहायक औषधि नियंत्रक राजेश प्रसाद सिंह ने सहरसा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन को पत्र लिखकर हर प्रखंड में कम से कम पांच औषधि प्रतिष्ठान सरकारी अस्पताल के सामने आकस्मिक सेवाओं के लिए खुली रखने का अनुरोध किया है। ताकि मरीजों को परेशानी न हो। आगामी 20 मई को ऑनलाइन फार्मेसी और अनियमित ई प्लेटफार्म जैसे मुद्दों के विरोध में दवा दुकानें बंद रखने का आह्वान किया गया है। यह भी पढ़ें- दवा दुकान : किसी में फार्मासिस्ट नहीं तो कहीं बिल में गड़बड़ी यह भी पढ़ें- 20 मई के बंद से दूर रहेगी कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.