मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि के सभी 42 अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकेत्तर कर्मचारी बुधवार को कमलबंद हड़ताल पर रहे। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कर्मियों ने अपने-अपने कॉलेज में धरना दिया। इस कारण कॉलेजों में पठन-पाठन सहित अन्य कार्य पूरी तरह से ठप रहे। इस कारण तृतीय सेमेस्टर के छात्रों को परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं मिल सका।कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री राजीव रंजन एवं प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि महासंघ ने 15 सूत्री मांगो को लेकर बिहार सरकार एवं कुलाधिपति को पत्र सौंपा था। उनके स्तर से अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- महासंघ के आह्वान पर शिक्षकेतर कर्मियों की कलमबंद हड़ताल शुरू सात मई को भी सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ...