सहारनपुर, फरवरी 12 -- जनपद रामपुर में अधिवक्ता की हत्या के मामले में वकीलों में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने और पीडि़त परिवार को मुआवजा देने की मांग की। घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी और जिलाधिकारी के माध्यम से सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन व दी कलेक्ट्रेट बार सहारनपुर ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी और महासचिव पालम राणा ने कहा कि रामपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे अधिवक्ता समाज में रोष है। उन्होंने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड की सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे अधिवक्ता समाज एवं न्यायिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मुकदमे को फास्ट्र ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.