सीतामढ़ी, मार्च 10 -- सीतामढ़ी,। अंचलाधिकारियों व राजस्व अधिकारियिों के सामूहिक रूप से हड़ताल पर जाने से कार्यो पर असर पड़ने लगा है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने आम जनता को राहत देने के लिए अहम कदम उठाया है। जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि राजस्व से जुड़े कार्यों में आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। हड़ताल पर गए सीओ व आरओ का प्रभारी सेवारत अधिकारियिों को दिया जाएगा। डीएम ने कहा है कि वर्तमान समय में वित्तीय वर्ष 2025-26 का अंतिम चरण चल रहा है, जो राजस्व संग्रहण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण अवधि है। इस दौरान भूमि राजस्व एवं अन्य देयों की वसूली, भूमि से जुड़े मामलों का निष्पादन, आरटीपीएस के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निपटारा, जन शिकायतों का समाधान तथा अन्य जनसेवा से जुड़े कार्यों को...