हड़ताल पर गए पंचायत सचिवों पर ऐक्शन शुरू, इस जिले में एक साथ 118 निलंबित
मधुबनी, मई 14 -- बिहार में हड़ताल पर गए पंचायत सचिवों पर ऐक्शन शुरू हो गया है। मधुबनी जिले में एक साथ 118 पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। डीएम आनंद शर्मा ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की है। निलंबित पंचायत सचिवों पर जनहित, विकास कार्यों एवं जनगणना 2027 की तैयारियों में शिथिलता बरतने का आरोप है। डीएम ने कहा कि ये सभी लंबे समय से अनुपस्थित हैं। एक दिन पहले ही पंचायती राज विभाग ने पंचायत सचिवों को बिना शर्त हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने को कहा था। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही थी। मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा ने कहा कि पंचायत सचिव ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ हैं। सरकार की अधिकांश जनकल्याणकारी योजनाएं पंचायत स्तर पर इन्हीं के माध्यम से संचालित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.