भागलपुर, मार्च 13 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी ने गुरुवार को हड़ताली अधिकारियों की खबर ली है। तमाम अंचलों में पदस्थ सीओ और आरओ की उपस्थिति की जानकारी ली गई है। इसका मकसद हड़ताल पर रहे पदाधिकारियों की रिपोर्ट विभाग को किया जाना है। डीएम ने पदस्थ 16 बीडीओ को कहा कि वे जिस अंचल के प्रभार में हैं, उसका ब्योरा दें। साथ ही सभी सीओ और आरओ को स्वयं बताने को कहा गया है कि वे हड़ताल पर हैं या नहीं। यदि हड़ताल पर हैं या अवकाश पर हैं तो पिछले तीन दिन के काम का हिसाब दें। अब तक की जानकारी के मुताबिक कागजी तौर पर सिर्फ एक सीओ ही हड़ताल पर हैं। बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने डीएम को निर्देश दिया है कि बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों के सामूहिक अवकाश (हड़ताल) के कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ग्रामीण विकास पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदा...