बलिया, मार्च 8 -- बलिया, संवाददाता। दो साल से बकाये का भुगतान नहीं होने से नाराज आशा बहुओं ने आंदोलन शुरु कर दिया है। वह प्रदर्शन करते हुए भुगतान नहीं होने तक हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी है। इसके चलते कई जरुरी कार्य प्रभावित हो रही है। आशा बहुओं का कहना है कि विभाग की ओर से प्रसव पूर्व देखभाल तथा मोबाइल रिचार्ज आदि के लिए हर माह दो-दो सौ रुपये देने का प्राविधान है। हालांकि पिछले करीब दो साल से उन्हें इस मद का एक भी पैसा नहीं मिल सका है। कई बार अधिकारियों से मामले को अवगत कराने के बाद भी जब कोई पहल नहीं हुई तो नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात 22 आश बहु हड़ताल पर चली गयीं। उनका कहना है कि हर माह वह वाउचर भेजतीं हैं। मामले से सीएमओ, नोडल अधिकारी और प्रभारी अधीक्षक को अवगत कराया गया। लेकिन किसी ने इस दिशा में पहल नहीं किया। शनिवार को उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.