नई दिल्ली, फरवरी 25 -- राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सरकार और ऑपरेटर्स के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद प्रदेशभर में करीब 35 हजार स्लीपर, स्टेट कैरिज और लोक परिवहन बसों के पहिए थमे रहे। हालांकि राजधानी जयपुर सहित कुछ शहरों में इक्का-दुक्का प्राइवेट बसें सड़कों पर दिखीं, लेकिन उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ा। सुबह जयपुर के दुर्गापुरा बस स्टैंड पर स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई, जब हड़ताली ऑपरेटर्स ने एक चल रही प्राइवेट बस को रोकने की कोशिश की। बस में बैठी सवारियों को जबरन उतारने को लेकर ऑपरेटर्स आपस में ही भिड़ गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस जल्द ही धक्का-मुक्की में बदल गई।20 करोड़ रुपए एडवांस टिकट लौटाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.