मोतिहारी, अगस्त 8 -- रक्सौल। एक संवाददाता। पटना में सरकार के साथ लिखित समझौते के बाद शुक्रवार को रक्सौल में नगर निकाय कर्मियों की एक सप्ताह से जारी हड़ताल समाप्त हो गई। पटना से लौटे बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) के महासचिव चंद्रशेखर कुमार का कर्मियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।जुलूस नगर परिषद के जन सुविधा केंद्र पहुंची, जहां ढोल-ताशे और सिंघा बजाकर हड़ताल समाप्त होने पर खुशी जताई गई।सरकार से वार्ता करने वाली कमेटी में सदस्य चंद्रशेखर कुमार ने कर्मियों से काम पर लौटने का आह्वान करते हुए कहा कि सात दिनों से सड़कों पर जमा कूड़ा-कचरा 24 घंटे के भीतर हटा लिया जाए। यह भी पढ़ें- Buxar News: आठ दिनों बाद खत्म हुई सफाईकर्मियों की हड़ताल, शहर में सफाई फिर शुरू अब नागरिकों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।उन्होंने बताया...